RRB Technician Admit Card 2024: RRB Technician का नोटिफिकेशन इस साल के मार्च महीने में जारी किया गया था और उसका एग्जाम डेट दिसंबर में अनुमानित था, लेकिन विलम्ब होने की वजह से इसका एग्जाम लेट से हो रहा है। अभियर्थियों के लिए गुड न्यूज़ है क्यों RRB द्वारा Technician Exam का एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है।
Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित Technician Exam में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए Admit Card सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। RRB Technician Admit Card 2024 की रिलीज़ और डाउनलोड प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी गई है। यह गाइड आपके Admit Card प्राप्त करने और परीक्षा से पहले आवश्यक तैयारी करने में मदद करेगा।

RRB Technician Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
RRB Technician Admit Card 2024 को ऑफिसियल वेबसाइट पर घोसित कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
Step : 1 RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Step : 2 आपने जिस Jone में अप्लाई किया था उसे सेलेक्ट करे।
Step :3 अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें , तथा Captcha Code भरें और “Login” पर क्लिक करें।
Step :4 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
Step : 5 होमपेज पर “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
Step : 6 Admit Card डाउनलोड करें।
Step : 7 Admit Card PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
RRB Technician Admit Card 2024 के महत्वपूर्ण दिनांक
RRB Technician Admit Card 2024 से संभंधित महत्पूर्ण दिनांक निचे टेबल में दिया गया है।
घटना | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 09 मार्च 2024 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 08 अप्रैल 2024 |
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 08 अप्रैल 2024 |
आवेदन सुधार/संशोधन की तिथि | 09 से 18 अप्रैल 2024 |
रिक्तियों में वृद्धि | 22 अगस्त 2024 |
फिर से ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 02 से 16 अक्टूबर 2024 |
सीबीटी परीक्षा की तिथि | 19 से 29 दिसंबर 2024 |
परीक्षा शहर की जानकारी | परीक्षा से 10 दिन पहले |
एडमिट कार्ड उपलब्ध | परीक्षा से 4 दिन पहले |
RRB Technician Admit Card 2024 : भर्ती प्रक्रिया
किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए उसमे सिलेक्शन की प्रोसेस क्या है ये जानना जरुरी है साथ ही साथ हमे ये भी पता करना पड़ता है की उस एग्जाम में कितने चरण में चयन होगा। RRB Technician एग्जाम में कुल 3 चरण होता है। सभी चरण के बारे में निचे डिटेल में बात की गयी है।
पहला चरण CBT -1 (Computer Based Test -1 )
इस चरण में प्राप्त अंक को फाइनल रिजल्ट में भी गिना जाता है इसीलिए यह चरण महत्वपूर्ण है क्यों की ऐसे क्वालीफाई करने पर ही आप अगले चरण में भाग ले पाएंगे। इस चरण में प्राप्त अंक को फाइनल रिजल्ट में भी गिना जाता है इसीलिए अगर आप RRB Technician Admit Card 2024 डाउनलोड कर रहे और एग्जाम देने की सोच रहे है तो इस चरण की तैयारी बहुत अच्छे से करे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | प्रत्येक अनुभाग के अंक | समय |
---|---|---|---|
सामान्य जागरूकता | 10 | 10 | |
सामान्य बुद्धि और तर्क | 15 | 15 | |
कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें | 20 | 20 | |
अंक शास्त्र | 20 | 20 | |
बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग | 35 | 35 | |
कुल | 100 | 100 | 90 मिनट (PwBD उम्मीदवार: 120 मिनट) |
अवधि: 90 मिनट (स्क्राइब का उपयोग करने वाले PwBD उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त 30 मिनट के साथ)।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की दर से नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
दूसरा चरण CBT -2 (Computer Based Test -2 )
जो लोग पहला चरण पास कर लेते है उनको दूसरे चरण के एग्जाम में भाग लेने का मौका मिलता है। दूसरे चरण में आपके तकनिकी ज्ञान का परीक्षण होता है और इसमें तकनिकी सवाल पूछे जाते है। ये चरण भी पहले चरण की तरह बहुविकल्पी होता है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
अंक शास्त्र | 25 | 25 |
सामान्य बुद्धि एवं तर्क | 25 | 25 |
सामान्य विज्ञान | 40 | 40 |
सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
अवधि: 90 मिनट (स्क्राइब का उपयोग करने वाले PwBD उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त 30 मिनट के साथ)।
टिप्पणी:
- ऊपर दिया गया विषयवार वितरण केवल सांकेतिक है।
- प्रश्नपत्र अलग-अलग हो सकते हैं।
तीसरा चरण : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
दूसरे चरण के एग्जाम के बाद से मेरिट लिस्ट बनाया जायेगा और उस मेरिट लिस्ट के हिसाब से सिलेक्शन होता है। ये मेरिट लिस्ट पहले चरण और दूसरे चरण के नंबर को जोड़ कर बनाया जाता है। चयनित अभियर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
RRB Technician Admit Card 2024 से जुड़े सामान्य प्रश्न
Q1: क्या RRB Technician की परीक्षा ऑनलाइन होगी?
हाँ, आरआरबी तकनीशियन परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन (CBT) आयोजित की जाती है।
Q2: क्या RRB Technician के लिए आईटीआई करना अनिवार्य है?
हाँ, आईटीआई (NCVT/SCVT) या संबंधित डिप्लोमा अनिवार्य है।
Q3: RRB Technician की परीक्षा कितनी बार आयोजित होती है?
यह परीक्षा आवश्यकता के अनुसार साल में एक या दो बार आयोजित होती है।
यह पढ़े : Cognizant Freshers Recruitment 2024 में कैसे पाए नौकरी? जानें पूरी प्रक्रिया