अगर आप एक फ्रेशर हैं और 2025 में ग्रेजुएट होने वाले हैं, तो TCS NQT 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) हर साल National Qualifier Test यानी NQT के माध्यम से लाखों छात्रों को नौकरी का अवसर देती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि TCS NQT 2025 क्या है, कौन अप्लाई कर सकता है, सिलेबस क्या है और आप इसकी तैयारी कैसे करें ताकि आप ₹3.6 LPA+ का पैकेज पा सकें।

TCS NQT 2025 क्या है?
TCS National Qualifier Test (NQT) एक नेशनल लेवल की ऑनलाइन परीक्षा है जिसे TCS हर साल अपने फ्रेशर हायरिंग के लिए आयोजित करता है। इसके जरिए कंपनी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों प्रकार के फ्रेशर उम्मीदवारों को हायर करती है। इस परीक्षा में सफल होने पर आपको TCS के विभिन्न डोमेन्स में नौकरी का मौका मिल सकता है। अब तो TCS ने अपने एग्जाम का स्कोर कार्ड देना भी आरम्भ कर दिया है। जिसकी मदद से आप दूसरे कंपनी में भी जॉब के लिए अप्लाई कर है और वो कम्पनीज भी आपको TCS NQT स्कोर कार्ड को प्राथमिकता देती है। ये स्कोर कार्ड 2 ईयर के लिए मान्य होता है।
TCS NQT 2025 के लिए पात्रता (Eligibility)
अगर आप निचे दी गयी योग्यताओ को पूरा करते हैं, तो आप TCS NQT 2025 में अप्लाई करने योग्य हैं।
- शैक्षणिक योग्यता: B.E., B.Tech, M.E., M.Tech, MCA, B.Sc, BCA (2025 पासआउट)
- पर्सेंटेज: आपका फाइनल CGPA/परसेंटेज कम 60% या 6 CGPA होना चाहिए तथा ये सभी अकादमिक स्तर पर (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन) तक होना चाहिए।
- Gap Allowed: आपके पुरे एजुकेशन करिअर में अधिकतम 2 साल की शिक्षा में गैप ही होना चाहिए। उससे ज्यादा होने पर आवेदन की अनुमति नहीं है।
- Backlogs: आवेदन के समय कोई भी सक्रिय बैकलॉग नहीं होना चाहिए।
TCS NQT 2025 : महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
TCS NQT 2025 में अप्लाई करने से पहले महत्वपूर्ण तिथियों को जान ले जिससे की आपको तैयारी करने में आसानी हो और आप समय पर आवेदन कर सके। इस एग्जाम की महत्वपूर्ण तिथियां निचे दी गयी है।
प्रक्रिया | तिथि (Tentative) |
---|---|
रजिस्ट्रेशन शुरू | 1 जुलाई 2025 |
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | 9 अगस्त 2025 |
इंटरव्यू कॉल | अक्टूबर 2025 से शुरू |
नोट: सटीक तारीखें TCS की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट होती हैं।
TCS NQT 2025 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
TCS NQT का एग्जाम 2 सेक्शन में होता है। जिसमे पहला सेक्शन फाउंडेशन और दूसरा सेक्शन एडवांस का होता है। फाउंडेशन सेक्शन को कम्पलीट करने के बाद आप एडवांस सेक्शन पर जाते है। बिना फाउंडेशन कम्पलीट किये आप एडवांस पर नहीं जा सकते है। फाउंडेशन में कुल 65 प्रश्न होते है जिसके लिए आपको 75 मिनट समय मिलता है। एडवांस सेक्शन में कोडिंग को मिलाकर कुल 18 प्रश्न होते है जिसमे मैथ और रीजनिंग के एडवांस प्रश्न होते है और इसके लिए आपको 115 मिनिट मिलते है। सिलेबस का डिटेल निचे टेबल में दिया गया है।
सेक्शन का नाम | प्रमुख टॉपिक्स |
---|---|
Numerical Ability | – संख्या पद्धति – प्रतिशत, लाभ-हानि – अनुपात और समानुपात – टाइम एंड वर्क – समय, दूरी और चाल |
Logical Reasoning | – सीरीज – ब्लड रिलेशन – डाइरेक्शन सेंस – पैटर्न रिकग्निशन – डेटा इंटरप्रिटेशन |
Verbal Ability | – Reading Comprehension – Grammar Correction – Sentence Completion – Synonyms/Antonyms |
Programming (Coding Round) | – 1 या 2 बेसिक से मीडियम लेवल प्रोग्राम – भाषाएँ: C, C++, Java, Python |
TCS NQT 2025 की तैयारी कैसे करें?
- तैयारी स्टार्ट करने से पहले आप TCS NQT 2025 का सिलेबस अच्छी तरह समध ले तथा सेक्शन वाइज एक टाइम टेबल बनाये जिसमे आसान टॉपिक कर काम समय दे तथा मुश्किल टॉपिक पर ज्यादा समय दे।
- पिछले साल के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें, जिससे आपको समध आएगा की किस प्रकार के प्रश्न एग्जाम में पूछे जायेंगे और आपको कॉन्फिडेंस भी मिलेगा।
- TCS NQT के लिए मॉक टेस्ट दें, मॉक टेस्ट जरूर दे क्यों की इससे पता चलता है की आपकी तैयारी सही दिशा में जा रही है की नहीं। मॉक टेस्ट का विशलेषण जरूर करे और उसके अनुसार अपना टाइम टेबल एडजस्ट करे।
- रोजाना English newspaper या article पढ़ें और puzzles solve करें। जिससे आपकी रीजनिंग और वर्बल एबिलिटी स्ट्रांग होगी और आपका कम्युनिकेशन भी अच्छा होगा जिससे आपको इंटरव्यू में हेल्प मिलेगा।
- सबसे ज्यादा महत्पूर्ण यह है की अगर आप टेक्निकल बैकग्राउंड से हैं तो आप कोडिंग की प्रैक्टिस स्टार्ट कर दे क्यों की इसके बिना सेलेक्ट होना मुश्किल है। इसके लिए आप HackerRank, LeetCode जैसे प्लेटफॉर्म पर कोडिंग practice कर सकते है।
TCS में नौकरी मिलने पर सैलरी पैकेज
TCS NQT 2025 क्लियर करने पर आपको निम्नलिखित दो प्रकार की जॉब रोल मिल सकते हैं :
रोल | पैकेज |
---|---|
Ninja Profile | ₹3.6 LPA |
Digital Profile | ₹7 LPA तक |
नोट : Digital Profile पाने के लिए आपको High-level coding और communication skills में अच्छा प्रदर्शन करना होता है।
TCS NQT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
TCS NQT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को सही से फॉलो करे। अगर रजिस्ट्रेशन करने में कोइ प्रोव्लम होता है या कुछ डाउट है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे आपके समस्या का हल आपको कमेंट में मिल जायेगा।
- TCS NextStep पोर्टल पर जाएं: https://www.tcsion.com/hub/national-qualifier-test/
- “IT” विकल्प को चुनें और रजिस्ट्रेशन करें
- सभी जरूरी डिटेल्स भरें – शिक्षा, संपर्क विवरण, और दस्तावेज़
- टेस्ट लोकेशन या Remote विकल्प चुनें
- Submit करें और कन्फर्मेशन मेल का इंतज़ार करें
FAQs: TCS NQT 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
TCS NQT 2025 क्या है?
यह एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जिससे TCS अपने फ्रेशर कर्मचारियों का चयन करती है।
TCS NQT 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?
2025 में ग्रेजुएट होने वाले सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं (B.Tech, BCA, MCA आदि)।
TCS NQT के लिए आवेदन कैसे करें?
आप TCS NextStep पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या यह परीक्षा Remote Proctored होती है?
हाँ, TCS NQT 2025 Remote और In-center दोनों मोड में हो सकती है।
TCS NQT 2025 का सिलेबस क्या है?
सिलेबस में Numerical Ability, Verbal Ability, Reasoning और Coding शामिल है।
क्या इंटरव्यू में टेक्निकल और HR दोनों होते हैं?
हाँ, टेस्ट के बाद दोनों इंटरव्यू राउंड होते हैं।
TCS NQT 2025 के लिए फीस कितनी है?
कुछ टेस्ट्स के लिए फीस लागू हो सकती है। Basic NQT टेस्ट Free हो सकता है।
TCS NQT स्कोर कितने समय के लिए वैलिड होता है?
स्कोर 2 साल तक वैध रहता है।
क्या दूसरे कंपनियां भी TCS NQT स्कोर को मानती हैं?
हाँ, कई कंपनियां NQT स्कोर को मान्यता देती हैं।
TCS में सैलरी कितनी मिलती है TCS NQT के बाद?
₹3.6 LPA से शुरू होकर ₹7 LPA+ तक जा सकती है, पद के अनुसार।
यह पढ़े : TCS BPS Fresher Hiring 2025 : नए ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर