आज हम इस ब्लॉग में बात करेंगे इंडियन रेलवे के द्वारा कराये जाने वाले एग्जाम RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 के बारे में , जैसा की आप सबको मालूम होगा की इंडियन रेलवे इंडिया में सबसे ज्यादा जॉब देने वाली संस्था है। जो समय-समय पर विज्ञापन के माध्यम से भर्ती निकालती रहती है। कुछ दिनों पहले ही RRB की तरफ से RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल तथा RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 के लिए भर्ती निकली थी। RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल का एग्जाम जून में कम्पलीट हो गया है। अब RRB की तरफ से अंडर ग्रेजुएट लेवल के एग्जाम डेट की घोषणा की गयी है। हम इस बारे में इस ब्लॉग में डिटेल में बात करेंगे।
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025: प्रमुख हाइलाइट्स
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 एग्जाम के बारे में सारी जानकारिया निचे टेबल में दी गयी है।
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) |
परीक्षा का नाम | RRB NTPC इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 |
नौकरी का स्थान | पूरे भारत में (All India) |
परीक्षा वर्ष | 2025 |
पदों की संख्या | 3445 |
परीक्षा तिथि | 07 अगस्त 2025 से 08 सितंबर 2025 तक |
परीक्षा शहर उपलब्धता | परीक्षा से 10 दिन पहले |
आधिकारिक वेबसाइट | https://indianrailways.gov.in |
एग्जाम डेट नोटिस | डाउनलोड नोटिस |
नोट : अगर आप अपने Log In पासवर्ड से लोग इन करते है और आपको अपना एग्जाम डेट नहीं दिखाई देता है या पेज ओपन नहीं होता है तो घबराये नहीं इसका मतलब ये है की आपका एग्जाम डेट और सिटी कन्फर्म नहीं हुआ है जैसे ही आपका एग्जाम डेट और सिटी कन्फर्म होगा आपका डिटेल शो होने लगेगा। कृपया कुछ दिन बाद कोशिश करे।
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 में चयनित होने के लिए आपको मुख्यतः 2 एग्जाम क्लियर करने पड़ते है उसके बाद कुछ परिस्तिति में आपको टाइपिंग टेस्ट देना होता है वो भी पद के अनुसार ही टाइपिंग टेस्ट होता है। यहां हम सिलेक्शन होने के लिए कितने स्टेज होते है हम सबके बारे में बात करेंगे।
फाइनल सिलेक्शन के पहले कुल 5 स्टेप होते है।
- CBT-1 (Computer Based Test – Stage 1)
- CBT-2 (Computer Based Test – Stage 2)
- Typing Test/Skill Test (कुछ पदों के लिए)
- Document Verification
- Medical Test
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025: परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
यहाँ हम RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 के एक-एक स्टेज के एग्जाम पैटर्न को डिटेल में जानेंगे।
CBT-1 (Computer Based Test – Stage 1)
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 एग्जाम के CBT 1 का पैटर्न निचे टेबल के फॉर्म में दिया गया है।
परीक्षा का नाम | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय सीमा (मर्ज कॉलम) |
---|---|---|---|---|
RRB NTPC 10+2 अंडर ग्रेजुएट–CBT-1 | सामान्य जागरूकता | 40 | 40 | 90 मिनट |
गणित | 30 | 30 | ||
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क | 30 | 30 | ||
कुल | 100 | 100 |
- RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 के एग्जाम में प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1/3 अंक दिए जाते है, अर्थात इस एग्जाम में माइनस मार्किंग है तो उत्तर मार्क करते समय सावधानी बर्ते।
- सीबीटी 1 में अच्छे अंक प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, भले ही इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते हों, क्योंकि यह सीबीटी 2 के लिए एक क्वालीफाइंग राउंड है।
- सीबीटी 2 में, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क के प्रश्न होंगे, लेकिन प्रश्नों की संख्या सीबीटी 1 से अलग होगी।
CBT-1 (Computer Based Test – Stage 2)
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 एग्जाम के CBT 1 का पैटर्न निचे टेबल के फॉर्म में दिया गया है।
परीक्षा का नाम | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय सीमा (5th कॉलम मर्ज) |
---|---|---|---|---|
RRB NTPC 10+2 अंडर ग्रेजुएट– CBT-2 | सामान्य जागरूकता | 50 | 50 | 90 मिनट |
गणित | 35 | 35 | ||
सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति | 35 | 35 | ||
कुल | 120 | 120 |
- RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 के एग्जाम के CBT – 2 में भी प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1/3 अंक दिए जाते है, अर्थात इस एग्जाम में भी माइनस मार्किंग है तो उत्तर मार्क करते समय सावधानी बर्ते।
- सीबीटी 2 परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम चयन के लिए गिना जाता है, इसलिए सीबीटी 2 में अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है।
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025: महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स (Preparation Tips)
अगर आप RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 एग्जाम को लेकर काफी सीरियस है ये सेक्शन आपके लिए महत्वपूर्ण है। तैयारी का सबसे पहला स्टेप है की आप अपना प्रॉपर टाइम टेबल बनाएं जिसमे केवल स्टडी के लिए टाइम न दे बल्कि रिवीजन के लिए भी टाइम अवश्य दे। समय- समय पर मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट्स लगा कर अपनी तैयारी की परख करते रहे इसके साथ ही पिछले वर्षों के पेपर का विश्लेषण भी करे और पैटर्न को पहचाने जिससे आपको एग्जाम में आने वाले प्रश्न का अनुमान लगता है।
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 : FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1.RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 परीक्षा कब होगी?
RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 परीक्षा 07 अगस्त 2025 से 08 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
2.RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास किया है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
3.RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सामान्य जागरूकता, गणित, और सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति से संबंधित होंगे।
4.क्या RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 में निगेटिव मार्किंग है?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
5.RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 परीक्षा कितने समय की होगी?
यह परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी।
6.RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 में CBT 2 होगा या नहीं?
नहीं, 10+2 अंडर ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए केवल CBT-1 आयोजित किया जाता है, CBT-2 नहीं होता।
7.RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 के लिए कौन-कौन से पद होते हैं?
इस लेवल पर प्रमुख पदों में Junior Clerk cum Typist, Accounts Clerk cum Typist, Trains Clerk, और Commercial cum Ticket Clerk शामिल हैं।
8.RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 का सिलेबस क्या है?
सिलेबस में सामान्य जागरूकता, गणित, और सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति जैसे विषय शामिल हैं।
9.क्या RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 परीक्षा हिंदी में होगी?
हाँ, यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होती है।
10.RRB NTPC 10+2 Under Graduate 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
यह पड़े : RRB Technician Admit Card 2024: पूरी जानकारी हिंदी में