AP EAMCET 2025: एग्जाम डेट, हॉल टिकट रिलीज डेट और डाउनलोड गाइड

AP EAMCET 2025: अगर आप इंजीनियरिंग, फार्मेसी या एग्रीकल्चर जैसे कोर्सेस में प्रवेश लेने का सपना देख रहे हैं, तो AP EAMCET 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका है। यह आंध्र प्रदेश राज्य में आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है, जिसे अब EAPCET (Engineering, Agriculture and Pharmacy Common Entrance Test) कहा जाता है। इस लेख में हम आपको AP EAMCET 2025 हॉल टिकट रिलीज डेट, EAMCET 2025 एग्जाम डेट AP, और EAMCET हॉल टिकट डाउनलोड 2025 AP से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे।

AP EAMCET 2025

AP EAMCET 2025 के बारे में

AP EAMCET (Andhra Pradesh Engineering, Agriculture and Medical Common Entrance Test), जिसे अब AP EAPCET कहा जाता है, आंध्र प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कोर्सेज़ में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

इस परीक्षा का आयोजन Jawaharlal Nehru Technological University (JNTU), Kakinada द्वारा Andhra Pradesh State Council of Higher Education (APSCHE) की ओर से किया जाता है। अगर आप अपना भविष्य उज्जवल करना चाहते है और अपने माता-पिता को गर्व महसूस करवाना चाहते है तो ये एग्जाम आपके लिए एक जरिया हो सकता है जिसे क्वालीफाई कर आप ऐसा कर सकते है।

AP EAMCET 2025 का उद्देश्य

AP EAMCET का मुख्य उद्देश्य आंध्र प्रदेश राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बी.टेक, बी.फार्मा, एग्रीकल्चर साइंस, आदि पाठ्यक्रमों में योग्य छात्रों का चयन करना है। आंध्र प्रदेश की सरकार एग्जाम में प्राप्त नंबर के हिसाब से कॉउंसलिंग करवाती है और कॉउंसलिंग के अकॉर्डिंग छात्रों को कॉलेज में एडमिशन प्राप्त होता है।

AP EAMCET 2025 एग्जाम डेट (EAMCET 2025 Exam Date ):

जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, काकीनाडा (JNTUK) के द्वारा यह एग्जाम कराया जाता है, AP EAMCET ने एग्जाम डेट जारी कर दिया गया है। लेकिन ये डेट टेंटेटिव है और इस डेट की आधिकारिक पुस्टि नहीं हुयी है कृपया एक बार ऑफिसियल वेबसाइट जरूर चेक करे।

स्ट्रीमसंभावित एग्जाम डेट
इंजीनियरिंग13 से 16 मई 2025
एग्रीकल्चर और फार्मेसी17 से 18 मई 2025

AP EAMCET 2025 हॉल टिकट रिलीज डेट (AP EAMCET 2025 Hall Ticket Release Date)

आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा कराये जाने वाले एग्जाम AP EAMCET 2025 के हॉल टिकट का डेट रिलीज़ कर दिया गया है जिसकी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी अगर आपने AP EAMCET का फॉर्म भरा है तो आज ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर ले। हॉल टिकट डाउनलोड करने का स्टेप आपको इसी ब्लॉग में आगे मिलेगा।

📅 हॉल टिकट रिलीज डेट: पहली या दूसरी मई 2025 के आसपास
🌐 ऑफिशियल वेबसाइट: cets.apsche.ap.gov.in

AP EAMCET 2025 हॉल टिकट डाउनलोड – स्टेप बाय स्टेप गाइड

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना EAMCET 2025 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर जाएं: cets.apsche.ap.gov.in
  2. “Download Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और क्वालिफाइंग एग्जाम हॉल टिकट नंबर दर्ज करें
  4. “Submit” पर क्लिक करें
  5. हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखेगा – उसे डाउनलोड और प्रिंट करें

हॉल टिकट पर दिए गए डिटेल्स को ध्यान से चेक करें:

  • उम्मीदवार का नाम और फोटो
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • निर्देश (Instructions)

आपको AP EAMCET 2025 एग्जाम की शुभकामनाये

AP EAMCET 2025 आपके भविष्य को एक नई दिशा दे सकता है। इसलिए परीक्षा की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें। AP EAMCET 2025 हॉल टिकट रिलीज डेट, EAMCET 2025 एग्जाम डेट AP और EAMCET हॉल टिकट डाउनलोड 2025 AP की हर अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

📢 लेटेस्ट अपडेट्स और गाइड के लिए बुकमार्क करें: https://portaljobs.in/

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: AP EAMCET 2025 का हॉल टिकट कब आएगा?
👉 मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

Q2: EAMCET 2025 की परीक्षा तिथि क्या है?
👉 इंजीनियरिंग परीक्षा 13-16 मई और एग्रीकल्चर/फार्मेसी परीक्षा 17-18 मई को हो सकती है।

Q3: AP EAMCET हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
👉 ऑफिशियल वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment