RRB NTPC भर्ती 2024 : हमारे Portaljob.in के ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आज हम रेलवे के तरफ से निकली गयी भर्ती के बारे में बात करेंगे। भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए RRB ने RRB NTPC भर्ती 2024 के रूप में एक शानदार मौका लेकर आयी है। यह परीक्षा देशभर में लाखों अभियार्थिये के बीच बेहद प्रतिस्पर्धी मानी जाती है। सही मार्गदर्शन और तैयारी से इस परीक्षा को पास किया जा सकता है।
इस ब्लॉग में, हम आपको RRB NTPC भर्ती 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी संरचना, और परीक्षा पैटर्न के बारे में बात करेंगे, तो कृपया इस ब्लॉग को अंत तक पड़े और अपने सुधाव और प्रश्न कमेंट में जरूर लिखे।

RRB NTPC भर्ती 2024 क्या है?
RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसके माध्यम से नॉन-टेक्निकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन होता है। RRB NTPC भर्ती 2024 में पद प्रशासनिक कार्यों, जैसे टिकटिंग, और ऑपरेशंस जैसे विभागों से संबंधित होते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल लाखों उम्मीदवारों को इस परीक्षा के माध्यम से नौकरी के अवसर प्रदान करता है। लेकिन पिछले कई सालो से ये भर्ती के लिए कोइ नोटिफिकेशन नहीं आया था। इस भर्ती का पिछले नोटिफिकेशन सन 2018 में आया था।
विवरण | जानकारी |
---|---|
बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पदों की भूमिका | ग्रेजुएट पद: मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर लेखा सहायक सह टाइपिस्ट, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट 10+2 पद: वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेनों का क्लर्क |
नौकरी का स्थान | पूरे भारत में |
कुल रिक्तियां | 11558 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑनलाइन आवेदन की तिथियां | 14 सितम्बर से 13 अक्टूबर 2024 |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं (+2 स्टेज) / किसी भी स्नातक |
आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष / 18 से 33 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | CBT-1, CBT-2, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.rrbcdg.gov.in/ |
RRB NTPC भर्ती 2024 में पदों का विवरण और श्रेणियाँ
पदों का विवरण
RRB NTPC भर्ती 2024 में पदों की कुल संख्या 11558 है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार इन पदों के बढ़ने के शत-प्रतिशत मौका है एक जानकारी के अनुसार ये पद बढ़ कर कुल 19000 तक हो सकते है। RRB NTPC भर्ती में शामिल प्रमुख पद स्टेशन मास्टर, वाणिज्यिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट और सीनियर टाइम कीपर हैं।
10+2 रिक्तियां
क्रम संख्या | पद का नाम | कुल रिक्तियां (सभी RRBs) |
---|---|---|
1 | जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट | 990 |
2 | लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट | 361 |
3 | ट्रेनों का क्लर्क | 72 |
4 | वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क | 2022 |
कुल | 3445 |
स्नातक पदों के लिए रिक्तियां
क्रम संख्या | पद का नाम | कुल रिक्तियां (सभी RRBs) |
---|---|---|
2 | गुड्स ट्रेन मैनेजर | 3144 |
3 | मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक | 1736 |
4 | वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | 732 |
5 | जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट | 1507 |
8 | स्टेशन मास्टर | 994 |
कुल | 8113 |
नॉन-टेक्निकल श्रेणियाँ
RRB NTPC भर्ती 2024 के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए किसी टेक्निकल योग्यता की आवश्यकता नहीं होती। ये पद रेलवे के रोजाना के कार्यो को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
RRB NTPC भर्ती 2024 की पात्रता मापदंड और योग्यता
शैक्षिक योग्यता
RRB NTPC भर्ती 2024 में पदों को 2 विभाग में रखा गया है।
ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
10+2 स्तर के पदों के लिए : अभियार्थी को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा और आयु में छूट
RRB NTPC में आयु की सिमा 18 वर्ष से 30 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में छूट मिलेगा।
RRB NTPC भर्ती 2024 की आवेदन की प्रक्रिया
किसी भी जॉब के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही महत्वपूर्ण होती है क्यों की आपका आवेदन तभी स्वीकार होता है जब आप उसे सही और सटीक तरीके से भरे हो। यह हम आवेदन के प्रक्रिया के बारे में बात करेंगे जो निचे दिए गए है।
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- NTPC भर्ती के लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन के लिए आपको ईमेल और मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ेगी तो ऐसा ईमेल और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करे जिस पर नियमित रूप से सम्पर्क किया जा सके।
- आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर आपको यूजरनेम और पासवर्ड आएगा। लॉग इन करे और फॉर्म को भरे।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र।
- आवेदन शुल्क जमा करें। ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से।
- आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करें, और उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
RRB NTPC भर्ती 2024 का आवेदन शुल्क
RRB NTPC भर्ती 2024 का आवेदन शुल्क निचे टेबल में दिया गया है।
आवेदन शुल्क
क्रम संख्या | श्रेणी | शुल्क |
---|---|---|
1 | GEN/OBC के लिए | ₹500/- इस शुल्क में से ₹500 का ₹400 प्रथम चरण CBT में उपस्थित होने पर, बैंक शुल्क घटाकर वापस कर दिया जाएगा। |
2 | SC/ST/PWD/महिला/पूर्व-सैनिक/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/आर्थिक रूप से कमजोर | ₹250/- यह शुल्क ₹250 प्रथम चरण CBT में उपस्थित होने पर, बैंक शुल्क घटाकर वापस कर दिया जाएगा। |
RRB NTPC भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया
RRB NTPC भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में कुल 5 चरण है।
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2)
- टाइपिंग टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
यह पढ़े : RRB JE नोटिफिकेशन 2024 : 7951 पदों पर अभी करे अप्लाई
RRB NTPC भर्ती 2024 के पदों के अनुसार सैलरी
RRB NTPC भर्ती 2024 के पदों के अनुसार सैलरी निचे टेबल में दिया गया है।
RRB NTPC वेतन
10+2 पदों के लिए वेतन
पद का नाम | वेतन |
---|---|
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट | ₹19,900 |
लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट | ₹19,900 |
ट्रेनों का क्लर्क | ₹19,900 |
वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क | ₹21,700 |
स्नातक पदों के लिए वेतन
पद का नाम | वेतन |
---|---|
गुड्स ट्रेन मैनेजर | ₹29,200 |
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक | ₹35,400 |
वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | ₹29,200 |
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट | ₹29,200 |
स्टेशन मास्टर | ₹35,400 |