IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 : भारत की महत्त्वपूर्ण सरकारी कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) में GRADUATE ENGINEER APPRENTICE के पद के लिए भर्ती निकाली गई है | यह एक अच्छा मौका उन इंजीनियर्स के लिए है जो अपने करियर की शुरुआत कृषि और उर्वरक के क्षेत्र में करना चाहते है | यह भर्ती ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस पद के निकाला गया है यह पद मुख्यत नए इंजीनियर के लिए होता है जो अपने करियर की शुरूआत करना चाहते है। इस ब्लॉग में हम आवेदन की प्रक्रिया के साथ योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे |

IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के पद की योग्यता :
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के पद के लिए योग्यता नीचे दी गई है।
1. शैक्षिक योग्यता
- डिग्री : आवेदक कर्ता के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री केमिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन & इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल विभाग में होना चाहिए।
- आवेदक कर्ता का डिग्री पास करने का साल 2021 या उसके बाद का होना चाहिए। जो आवेदक अभी फाइनल ईयर में है और उनका डिग्री अगस्त में आने वाला है वो भी इस फॉर्म को भर सकते है।
- अंक : आवेदक कर्ता का पासिंग परसेंटेज 60% से ऊपर होना चाहिए।
2. आयु सीमा :
- 01अगस्त 2024 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आयु में छूट आरक्षण के नियम के अनुसार दी जाएगी।
यह भी पढ़े : CCC Exam क्या है? पाठ्यक्रम(Syllabus), परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण जानकारीCCC Exam क्या है? पाठ्यक्रम(Syllabus), परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण जानकारी
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया :
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 का आवेदन अभ्यर्थी ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है। इस पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन के अनुसार पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र का स्कैन वर्जन अपने लैपटॉप में रख ले। फॉर्म भरने के लिए लैपटॉप का ही प्रयोग करे स्मार्ट फोन से फॉर्म भरने में कई त्रुटि आ सकती है। फॉर्म भरने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क की मांग नहीं की गति है ये भी बिलकुल निशुल्क है।
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए क्लिक करे
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के पद के महत्वपूर्ण तिथियां :
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई है। इन तिथियों को ध्यान में रखे।
- आवेदन करने की प्रारंभ तिथि : 4 जुलाई 2024
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2024
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के सिलेक्शन प्रक्रिया :
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के सिलेक्शन प्रक्रिया में 2 चरण है
- पहला चरण : पहले चरण में एक कंप्यूटर बेस्ड प्रारंभिक परीक्षा होगी जिसे आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में दे सकते है। प्रारंभिक परीक्षा में सेलेक्ट किए गए अभियार्थिये को फाइनल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।
- दूसरा चरण : दूसरे चरण में अभियार्थियों को फाइनल एग्जाम के लिए एग्जाम सेंटर पर बुलाया जाएगा। जहा पर अभियार्थियो का उनके इंजीनियरिंग शाखा के अनुसार उनसे प्रश्न पूछा जायेगा। ये चरण एक इंटरव्यू होगा जहा आवेदको से फेस टू फेस प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा चरण पास करने वाले अभ्यर्थी का मेडिकल टेस्ट होगा और उसके बाद उन्हे 1 साल के ट्रेनिंग के लिए ऑफर लेटर दिया जायेगा।
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 की ट्रेनिंग अवधि और स्टाइपेंड :
IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 की ट्रेनिंग अवधि 1 साल की है। एक साल के बाद अभियार्थी के परफॉर्मेंस के हिसाब से अभियार्थी को स्थाई जॉब दी जाएगी। हालाकि नोटिफिकेशन में स्थाई जॉब की कोई गारेंटी नही दी गई है। IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 का स्टाइपेंड 35000 रुपए हर महीने है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) :
1. IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
उत्तर: आप IFFCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
2. इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है। सुनिश्चित करें कि आप समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
3. क्या इस पद के लिए कोई आवेदन शुल्क है?
उत्तर: नही उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नि:शुल्क है।
4. IFFCO GRADUATE ENGINEER APPRENTICE 2024 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं:
1. लिखित परीक्षा
2. व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू)
5. लिखित परीक्षा में क्या शामिल होगा?
उत्तर : लिखित परीक्षा में तकनीकी ज्ञान, तर्कशक्ति, और अंग्रेजी भाषा की समझ का परीक्षण किया जाएगा।
6. इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
उत्तर : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित शाखाएं केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन & इलेक्ट्रॉनिक्स, और सिविल इंजीनियरिंग हैं।
7. आयु सीमा क्या है?
उत्तर : 01 अगस्त 2024 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PWD) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
8. स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
उत्तर : चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान मासिक स्टाइपेंड 35000 मिलेगा।
9. प्रशिक्षण की अवधि कितनी है?
उत्तर : प्रशिक्षण अवधि 1 वर्ष की है।
उम्मीद है की यह FAQ आपके सभी सवालों के जवाब देने में सहायक होगा। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं!
Computer science and me bteck ke liye silver job h kya
IFFCO me abhi Computer science ke liye job nahi hai