IBPS Clerk Recruitment 2025: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP Clerks-XV भर्ती 2025 के लिए 10,277 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है।
आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर इस भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और 1 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं।

IBPS Clerk Recruitment 2025 – संक्षिप्त जानकारी
विभाग का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) |
---|---|
पद का नाम | क्लर्क (CRP Clerks-XV) |
कुल पद | 10,277 |
आवेदन प्रारंभ | 1 अगस्त 2025 |
अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा | अक्टूबर 2025 |
मेंस परीक्षा | नवंबर 2025 |
प्रोविजनल अलॉटमेंट | मार्च 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ibps.in |
IBPS Clerk Recruitment 2025 – योग्यता एवं आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
- उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
- आयु में छूट: आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
IBPS Clerk Recruitment 2025 सैलरी
- प्रारंभिक सैलरी: ₹24,050/- प्रति माह
- अधिकतम सैलरी: ₹64,480/- प्रति माह
- अन्य लाभ: HRA, DA, TA समेत बैंकिंग सेक्टर के सभी मान्य भत्ते
IBPS Clerk Recruitment 2025 Process
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – ऑब्जेक्टिव टाइप
- मुख्य परीक्षा (Mains) – ऑब्जेक्टिव टाइप
- प्रोविजनल अलॉटमेंट – मेरिट लिस्ट के आधार पर
IBPS Clerk Recruitment 2025 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- “IBPS Clerk Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नई रजिस्ट्रेशन करें – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल डालें।
- लॉगिन करें – रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
- पूरी जानकारी भरें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म का प्रीव्यू देखकर फाइनल सबमिट करें और प्रिंट लें।
IBPS Clerk Recruitment 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
IBPS Clerk Recruitment 2025 – परीक्षा शेड्यूल
इवेंट | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2025 |
प्री परीक्षा ट्रेनिंग (PET) | सितंबर 2025 |
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड | सितंबर 2025 |
प्रीलिम्स एग्जाम | अक्टूबर 2025 |
प्रीलिम्स रिजल्ट | नवंबर 2025 |
मेंस परीक्षा | नवंबर 2025 |
प्रोविजनल अलॉटमेंट | मार्च 2026 |
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1: IBPS Clerk की सैलरी कितनी होती है?
Ans: प्रारंभिक सैलरी ₹24,050 से शुरू होती है और अधिकतम ₹64,480 तक जाती है।
Q2: क्या फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं?
Ans: नहीं, केवल वे अभ्यर्थी जिनका ग्रेजुएशन पूरा हो चुका है, वही आवेदन कर सकते हैं।
Q3: IBPS Clerk भर्ती का चयन कैसे होता है?
Ans: चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेंस एग्जाम और प्रोविजनल अलॉटमेंट शामिल है।
यह भी पढ़े : SBI PO Exam Pattern and Syllabus 2025: जानिए नए पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी